Sunday, October 26, 2014

लजीज ...

कुछ इस कदर, कुछ इस तरह का, गुमाँ है उन्हें 'उदय'
शाम, शमा, दीप, रौशनी, सब खुद को समझते हैं वो ?
सच ! तेरे इल्जामों से, हमें कोई परहेज नहीं है
हम जानते हैं, तू आज भी मौक़ा न चूकेगी ??
न ठीक से वफ़ा - न ठीक से बेवफाई
उनकी इस अदा पर भी मर मिटने को जी करता है ?
… 
अब तुम, मजबूरियों को, वफ़ा का नाम न दो 
सच क्या है, ये तुम जानते हो, हम जानते हैं ? 
… 
सिर्फ एक तुझसे अब तक मिजाज नहीं मिल पाये हैं अपने 
वर्ना किसी से भी तू पूंछ कर देख कितने लजीज हैं हम ??

Friday, October 24, 2014

कच्ची बुनियाद ...

वक्त के साथ बदलने को वो तैयार नहीं थे 'उदय' 
उफ़ …सच …लो, अब वक्त बदल रहा है उन्हें ?
… 
न रंज…न गम…न गिला…न शिकवा  
मुहब्बत अपनी कुछ ऐसी ही है 'उदय' ? 
… 
अक्सर …
रूठ जाते हैं - टूट जाते हैं 
रिश्ते, घरौंदे, दिल, 
कच्ची बुनियाद के ?
… 
तू इक बार रूठ के तो देख 
गर न मना लूँ तो कहना ? 
… 
सच ! आज यहां, कल वहां, तो परसों कहीं और होंगे 
हम मुसाफिर हैं 'उदय', सफर ही अपनी जिंदगी है ? 
 

Saturday, October 18, 2014

हुनर / वफ़ा / जाल / कर्म ...

01 -

गर कोई हुनर सीखना है 
तो 
तुम हमसे सीखो 
क्या रंग, 
क्या गुलाटी, 
औ क्या मौक़ा परस्ती ?
… 
02 - 

यकीनन यकीन है तुम पर 
तुम ... 
वफ़ा करो न करो, 
पर...... बेवफाई न करोगे ? 
… 
03 -

काश ! हम भी होते, तुम जैसे 
तो … 
जरूर 
एक बार 
कोशिश करते 
जमीं से आसमां तक 
एक, अनोखा जाल बुनने की ? 
… 
04 - 
मौज भी अपनी है, औ मस्ती भी है अपनी 
कर्म भी अपने हैं 
औ भूमि भी है अपनी, 
 
आओ … चलें … बढ़ें … ढूंढें … 

हीरे-मोती … हम, अपनी ही जमीं में 
और, करें साकार … कर्म … अपने-अपने !

Tuesday, October 14, 2014

आस्तीन का सांप ...

न ठीक से दाना - न ठीक से पानी 
बस इत्ती ही है उनकी मेहरवानी ?  
… 
आओ, 
लिपट जाएँ - सिमट जाएँ 
हम, एक दूजे में, 
लोग, फिर … 
ढूंढते रहें हमें, एक दूजे में ?  
… 
कल एक चाँद को दूजे चाँद का इंतज़ार था 
और हमें, … … … … …  दोनों का था ? 
… 
अब जब उन्ने हमें आस्तीन का सांप कह ही दिया है
तो फिर, अब, उन्हें, डसने में हर्ज ही क्या है 'उदय' ?
… 
अब तो, 'खुदा' ही जाने कब छोड़ेंगे वो आवारगी अपनी 
जबकि कब्र के इर्द-गिर्द ही भटक रही है जिंदगी उनकी ? 
… 

Monday, October 13, 2014

हुदहुद ...

हुदहुद ने,  
कल, खूब हुद्हुदाया है 'उदय' 
रिमझिम, 
बौछार, 
झड़ी, 
हवा, 
तूफां, 
धुंध औ बिजली गुल 
सब ने 
मिलके खूब गुदगुदाया है हमें ?

Saturday, October 11, 2014

दुआ-सलाम ...

तिनके तिनके में बंटी है जिंदगी 
फिर भी कहते हैं समेटो जिंदगी ?
… 
रंज-औ-गम को छोडो 
चलो चलें - बढ़े चलें ? 
… 
सुबह की, … दुआ-सलाम क़ुबूल करें 
आज से, हम भी आशिक हैं तुम्हारे ?
… 
तू अपनी खुबसूरती पे इतराना बंद कर 
होंगे कोई और, हम तो तेरी अदाओं के दीवाने हैं ?
… 
तुझे, तेरी गली की दूधिया चाँदनी मुबारक 
हमें तो … 
टूटते तारों की रौशनी ही बहुत काफी है ?? 
…